फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three new dengue patients found in the city

Gorakhpur News: शहर में डेंगू के तीन नए रोगी मिले

Sat, 28 Oct 2023 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients found in the city
गोरखपुर। शहर में डेंगू रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इसके अलावा पहले से संक्रमित तीन रोगियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 10 रोगी भर्ती हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि संक्रमितों में दाउदपुर व मियां बाजार की एक-एक महिलाएं और अलहदादपुर का एक युवक शामिल है। शुक्रवार को चार घरों में मच्छरों के लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अब तक शहर में 162 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में यह संख्या 60 है। 16133 लोगों की अब तक डेंगू की जांच की जा चुकी है। इसमें से 6496 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed