{"_id":"6332c08e2e796821bd077b6c","slug":"three-new-dengue-patients-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के तीन नए मरीज, कुल संख्या हुई 16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के तीन नए मरीज, कुल संख्या हुई 16
Tue, 27 Sep 2022 02:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:51 PM IST
सार
डेंगू के मामले इस माह तेजी से बढ़े हैं। इस बार शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मरीजों की संख्या अधिक है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अंगद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मिले तीनों मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। चिंता की बात यह है कि इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें सरदारनगर के मोहम्मदपुर और मोतीपोखरा में मरीज मिले हैं। इसमें एक 12 वर्ष का बालक है। वहीं, चौरीचौरा क्षेत्र के सिलहटा मुंडेरा में महिला डेंगू से पीड़ित मिली है। इसके बाद से मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डेंगू के मामले इस माह तेजी से बढ़े हैं। इस बार शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण इलाकों में मरीजों की संख्या अधिक है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अंगद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को मिले तीनों मरीज ग्रामीण क्षेत्र के हैं। चिंता की बात यह है कि इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना होने दें। क्योंकि, साफ पानी में ही डेंगू का लार्वा पनपता है। ऐसी स्थिति में लोग जागरूक रहें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सांसद रवि किशन, PFI आतंकवादी संगठन पर लगे प्रतिबंध
अब तक 20 घरों में मिले हैं लार्वा
डॉ. अंगद कुमार सिंह ने बताया कि राहत की बात यह है कि अब तक डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है। डेंगू प्रभावित मरीजों के घर के आसपास जांच की जा रही है। सोमवार को नौ घरों की जांच में डेंगू के लार्वा मिले हैं। अब तक कुल 20 घरों में लार्वा मिल चुके हैं। इन घरों के मालिकों को नोटिस दिया गया है। सोमवार को 649 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन हुआ। जिले में अब तक 8,924 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन हो चुके हैं।