Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए तीन मोबाइल लुटेरे, एक को जेल
एसपी ने बताया कि 21 जून को दाउदपुर निवासी सत्यम पांडेय बाइक से किसी काम से हरिओम तिराहा के पास से जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस दुकान व मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कैंट पुलिस ने सीसी टीवी कैमरों की मदद से मोबाइल फोन लूट करने के तीन आरोपियों को पुराने स्काउट ऑफिस के पास से बुधवार को पकड़ लिया गया। दो नाबालिग बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया। जबकि, एक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। एक घटना का पर्दाफाश हो गया, जबकि दूसरे मोबाइल फोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गुलरिहा इलाके के भगतपुरवा, जंगल माघी टोला निवासी आकाश साहनी के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई व सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: 20 CCTV की मदद से बदमाशों तक पहुंची पुलिस: स्कूटी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार, साथी फरार
एसपी ने बताया कि 21 जून को दाउदपुर निवासी सत्यम पांडेय बाइक से किसी काम से हरिओम तिराहा के पास से जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस दुकान व मकान के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
कैमरे से आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने बुधवार को पुराने स्काउट गाइड ऑफिस के पास से आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपियों पर पहले का कोई केस दर्ज नहीं है। एक नाबालिग आरोपी के पिता रेलवे स्टेशन के पास ठेला लगाते हैं, तीनों वहीं पर गए थे और लौटते समय मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.