{"_id":"5f196e2d8ebc3e63c232a7e9","slug":"three-miscreants-arrested-for-murder-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर बुजुर्ग के सिर पर वार कर ले ली थी जान, अब ऐसे हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात पर बुजुर्ग के सिर पर वार कर ले ली थी जान, अब ऐसे हुए गिरफ्तार
Thu, 23 Jul 2020 04:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर बाजार क्षेत्र के कैथवलिया लाला में 21 जुलाई की रात हुई 70 वर्षीय ब्रहमदेव की हत्या में तीन नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्तों को कलवारी रोड पर अक्सडा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनमें अखिलेश निषाद, पंकज यादव व रामलखन निषाद शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व ग्राम प्रधान लालबहादुर चौबे से बहस हो गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान के साले 70 वर्षीय ब्रहमदेव दुबे ने डांट फटकार लगाई थी। उसी बात को लेकर 21 जुलाई की रात में प्राथमिक विद्यालय में सो रहे ब्रहमदेव दुबे के सिर पर डंडे से वार कर तीनों फरार हो गए थे।
विज्ञापन
बाद में ब्रहमदेव को परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस संबंध मे थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन