फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three hundred workers from 14 buses reached Maharajganj from other states

महराजगंज: दूसरे राज्यों से अपने घर पहुंचे 14 बसों से 300 मजदूर, 14 दिनों के लिए किए जाएंगे क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 01:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Apr 2020 01:22 PM IST
सार

  • डीएम व एसपी फरेंदा क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे कर जाना हाल

विज्ञापन
three hundred workers from 14 buses reached Maharajganj from other states
मौके पर मुआयना करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी सरकार के निर्देशानुसार दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में गए मजदूरों को अपने जिलो में लाने की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में जिले का आश्रय केंद्र बनाया गया है। यहां पर पंजाब, सहारपुर व हरियाणा से आने वाले मजदूरो की थर्मल स्क्रीनिंग करके उनको ब्लाकवार क्वारंटीन केंद्र पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह चार बजे से ही पंजाब,सहारनपुर से श्रमिकों को लेकर बसें पहुंचनी शुरू हो गई। जहां पर पहले से ही एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसओ अखिलेश कुमार सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक डॉ. हीरालाल, अजंनी कुमार सिंह, विशाल चर्तुवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


बसों के आने के बाद उसमें सवार श्रमिकों की गिनती करने के बाद सूची के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करना आरंभ की। पूरा दिन बसों के आने का सिलसिला जारी रहा कुल 14 बसों से करीब 300 श्रमिक फरेंदा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने बताया कि दूसरे प्रदेशों से पहुंचे श्रमिको की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 30 लोगों का तापमान अधिक मिला है। जिनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। इनके नमूनो की जांच की जाएगी।

एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि जिले के श्रमिकों को बसों के माध्यम से फरेंदा पहुंचे हैं। इन्हें ब्लॉकवार सूची बनाकर उनको नामित क्वारंटीन सेंटर पर भेजा गया। फरेंदा उदितपुर व भगीरथपुर में केंद्र बनाया गया है।


करीब 12 बजे डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान भी जयपुरिया इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर श्रमिकों की संख्या व उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि श्रमिकों के बैंग को सैनिटाइजर किया जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बीएसए जगदीश शुक्ला, तहसीलदार नरेश चंद, एबीएसए हेमवंत कुमार, उपेंद्र तिवारी, दिनेश चौरसिया, केशव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed