फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three friends gang Molested Bihar girl who came angry from home

3 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म: भाभी की पिटाई के डर से भागी थी किशोरी, बोली- दरिंदों ने कहीं का नहीं छोड़ा

Sat, 29 Apr 2023 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Apr 2023 03:07 PM IST
सार

किशोरी ने बताया कि घर में मां-बाप दोनों की मौत हो गई। भाभी भी हमेशा मारती रहती थी। न घर में सुख मिला और न ही बाहर आने पर चैन मिल पाया। गोरखपुर में उतरने के बाद सोचा था कि कोई काम कर लूंगी, लेकिन यहां तो दरिंदों ने नोच डाला। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Three friends gang Molested Bihar girl who came angry from home
गोरखनाथ इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए तीनों युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वह कमरे में गिड़गिड़ा रही थी। दरिंदों के पैर पकड़कर रहम की भीख भी मांगी। उम्र का भी हवाला दिया। भूखी हूं, यह भी बोला। लेकिन, इन सब बातों का दरिंदों पर कोई असर नहीं पड़ा। कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, राजू हुसैन ने अपने दोस्तों को भी बुलाकर गलत काम कराया। किशोरी पछतावा जरूर है कि आखिर वह घर से नाराज होकर क्यों आई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी के मां-बाप की काफी पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। किशोरी ने बताया कि उसे भाभी हमेशा मारती थी। इसी वजह से नाराज होकर घर से निकल आई थी। सोचा था कि किसी घर में काम मिल जाएगा तो वहीं पर जीवन काट लूंगी। लेकिन, यहां पर जिसने मदद के लिए हाथ मिलाया, वही दरिंदा निकल गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने व्यापारियों ने किया संवाद, बोले- मतदान में ले हिस्सा, नेपाल न जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी उस समय को याद करते ही कांप जा रही है। अपने दर्द को साझा करते हुए उसने बताया कि एक-एक कर तीनों ने दुष्कर्म किया। सबसे बड़ी उम्मीद से मैं रोककर, पैर पकड़कर मिन्नत करती, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी।
 

कुंडी लगाना भूले तो भागकर आ गई बाहर

पुलिस को किशोरी ने बताया है कि आरोपी उसे कमरे में बंद करके रखते थे। शौच भी निगरानी में ही भेजते थे। लेकिन, बृहस्पतिवार को वह कमरे की कुंडी बंद करना भूल गए। दरवाजा खुला पाते ही मैं भागकर बाहर आ गई और फिर पड़ोस के एक घर में जाकर आपबीती बताई। उन्होंने मदद की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दरिंदों की चंगुल से छूट पाई।

घर में भी सुख नहीं मिला, यहां दरिंदों ने नोच डाला
किशोरी ने बताया कि घर में मां-बाप दोनों की मौत हो गई। भाभी भी हमेशा मारती रहती थी। न घर में सुख मिला और न ही बाहर आने पर चैन मिल पाया। गोरखपुर में उतरने के बाद सोचा था कि कोई काम कर लूंगी, लेकिन यहां तो दरिंदों ने नोच डाला। आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।



किसी को भी नहीं लगी भनक, मोहल्ले में होता रहा कांड
तीनों युवक कितने शातिर थे, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास के लोगों को भी कानों-कान खबर नहीं लग सका। वह कमरे में कांड करते रहे और किशोरी को बाहर तक नहीं निकलने दिया कि कोई जान न जाए। हमेशा एक युवक वहां पर उसकी निगरानी के लिए रहता था। क्योंकि किशोरी से रेलवे स्टेशन से लेकर कमरे तक कहीं पर भी जोर जबरदस्ती नहीं हुई थी, इस वजह से पुलिस को भी भनक नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed