फर्जी शिक्षक: कूटरचित दस्तावेजों से हासिल की थी नौकरी, तीन बर्खास्त
- उरूवा, बड़हलगंज और गोला ब्लॉक के विद्यालयों में थी तैनाती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कूटरचित दस्तावेजों के सहारे परिषदीय विद्यालयों में नौकरी हासिल करने वाले तीन और फर्जी शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इनकी तैनाती उरूवा, बड़हलगंज और गोला ब्लॉक के विद्यालयों में थी।
गोला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, रानीपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात रविंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ मिली शिकायत की जांच में उनका वर्ष 2011 का टीईटी का अंकपत्र फर्जी मिला।
बड़हलगंज के प्राथमिक विद्यालय खजुरी पांडेय में तैनात सहायक अध्यापक नीरज कुमार पांडेय और उरूवा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग में कार्यरत सुनील कुमार सिंह के खिलाफ दूसरे के प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान आरोप पुष्ट पाए गए। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
अब तक 51 शिक्षकों पर कार्रवाई, 30 निलंबित
इस कार्रवाई के साथ ही गोरखपुर में बर्खास्त किए गए फर्जी शिक्षकों का आंकड़ा 51 पर पहुंच गया। 30 शिक्षकों को निलंबित किया गया है। इसके अलावा करीब 20 और शिकायतों की जांच बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की जा रही है।
फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। तीन और फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। करीब 50 शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है। आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। - बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी