गोरखपुर में पांच डॉक्टर समेत मिले 195 कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की हुई मौत
- दो सरकारी और तीन निजी अस्पताल के डॉक्टर भी संक्रमित मिले
- मोहद्दीपुर के एक बड़े होटल का एक अधिकारी भी संक्रमित
- कोरोना केस का आंकड़ा पहुंचा 4074, एक्टिव केस 1935
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मंगलवार को कोरोना के 195 नए मरीज मिले हैं। साथ ही तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, 100 बेड टीबी अस्पताल के एक डॉक्टर, पुलिस स्टेशन के 13 कर्मी समेत निजी अस्पताल के तीन डॉक्टर शामिल हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 4074 पहुंच गई है। एक्टिव केस 1935 है। ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 2067 है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 72 पहुंच गया है।
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में पिछले दिनों दो डॉक्टरों के संक्रमित मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कई डॉक्टरों और कर्मियों ने कोरोना की जांच कराई थी। इनमें इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा 100 बेड टीबी अस्पताल के एक डॉक्टर और एक ही परिवार के दो अन्य निजी डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं।
शहर की बात करें तो 92 केस मिले हैं। इनमें पीएससी कैंप में दो जवान, पुलिस स्टेशन के 13, बीआरडी के छह कर्मी, मोहद्दीपुर, बरहामपुर में एक-एक, तारामंडल, बशारतपुर में पांच-पांच, राप्तीनगर में दो, शाहपुर में तीन, बिलंदपुर में एक, विकास नगर में दो, कूड़घाट में आठ, दीवानी कचहरी, 10 नंबर बोरिंग, जेल रोड में एक-एक, गोरखनाथ क्षेत्र में तीन, बिलंदपुर में एक, हुमायुंपुर में 14, दीवान बाजार, कलेक्ट्रेट परिसर, राजेंद्र नगर, दुर्गाबाड़ी में एक-एक, मोहद्दीपुर में तीन, बैंक रोड, डेयरी कॉलोनी, में एक-एक, सिविल लाइन में तीन, जाफरा बाजार, गीता प्रेस, अलीनगर सिंधी कॉलोनी, अलहादपुर, महादेवपुरम, तुर्कमानपुर, बुद्ध बिहार में एक-एक, रुस्तमपुर में तीन, नसीराबाद, बेहियाहाता, शक्तिनगर, ग्रीन सिटी फेज-टू, राजघाट, खूनीपुर, नथमलपुर, पीएचसी डेरवा का एक-एक कर्मी और सूरजकुंड के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित मरीजों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज
ग्रामीण इलाकों की बात करें तो भटहट के जंगल बरवा में 17 केस मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं। इनके अलावा जैनपुर में एक, कैंपियरगंज में एक, चौमुखा में दो, पीपीगंज में एक, चरगांवा के खजांची में एक, चरगांवा में तीन, झुगिया बाजार में दो, गुलहरिया में तीन, बसेरा कॉलोनी में एक, रेल विहार में छह, सरैया में एक, जंगल धूषण में एक, नवापार में एक, गोला के वार्ड नंबर 11 में एक, खोराबार के भरवलिया, सूरा बाजार, खोराबार, झगहां, जंगल सिकरी, कुसम्ही में एक-एक, बड़गो में दो, लहसड़ी गांव में 17, पिपरौली के नौसढ़ और भौवापार में एक-एक, सहजनवां के सीहापार में एक, सरदारनगर के किसवा पट्टी में एक, उरुवा के गोपालपुर में एक मरीज मिला है। बताया जाता है कि लहसड़ी गांव में एक ही परिवार के कई लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।
एक बुजुर्ग, एक महिला समेत तीन की मौत
कोरोना संक्रमण अब कहर बरपाता जा रहा है। मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें विवेकपुरम के रहने वाले 73 साल के एक बुजुर्ग शामिल हैं। बताया जाता है कि बुजुर्ग को शुगर, हाई बीपी की शिकायत थी। घर पर ही परिजन इलाज करवा रहे थे। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। शहर के ही रहने वाले 42 साल के एक व्यक्ति की मौत दिल्ली में हुई है।
बताया जाता है व्यक्ति का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इनके अलावा दीवान बाजार की रहने वाली 47 साल की महिला की अचानक तबीयत खराब हुई। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर कोरोना जांच के लिए कहा गया। इस दौरान परिजन जांच के लिए निजी पैथालॉजी ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मोहद्दीपुर के एक बड़े होटल का अधिकारी भी संक्रमित
मोहद्दीपुर के एक बड़े होटल का एक अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से होटल के अन्य कर्मी डरे हुए हैं। बताया के उस अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में झरना टोला में तीन कर्मी पॉजिटिव
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र झरना टोला में एक स्टाफ नर्स और दो एएनएम संक्रमित पाई गई है। स्टाफ के 23 लोगों की जांच एंटी जन किट से की गई थी। पॉजिटिव आने के बाद केंद्र को सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही दो दिन के लिए केंद्र बंद कर दिया गया है। इस मौके पर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सुशील कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहें।
1400 से ज्यादा होम आइसोलेट
संक्रमण की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ रही है। वैसे-वैसे अलक्षणिक मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि ऐसे मरीज होम आइसोलेट को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। मौजूदा समय में एक्टिव 1935 मरीजों में 1400 से अधिक संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
इसके अलावा बीआरडी में बने एल-टू और एल थ्री में कोविड वार्ड में करीब 110 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज में एल-वन में 50, रेलवे के लेवल टू में 22, 100 बेड टीबी अस्पताल में 18, फातिमा हॉस्पिटल के एल-टू कोविड वार्ड में 25 मरीज और पनेशिया में करीब 63 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा अधिकांश मरीज लखनऊ और दिल्ली में भी अपना इलाज करा रहे हैं।