फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three-day Management Festival begins at MMMUT Management Department

Gorakhpur News: लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण और निरंतर प्रयास जरूरी

Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three-day Management Festival begins at MMMUT Management Department
- एमएमएमयूटी के प्रबंधन विभाग में तीन दिवसीय प्रबंध महोत्सव का आगाज
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन विभाग के छात्रों की ओर से तीन दिवसीय प्रबंध महोत्सव ‘टाइकून्स-2026’ का बुधवार को शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि विभाग के पूर्व छात्र व बेतिया के डिप्टी कलेक्टर शिवम गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण, टीमवर्क, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच जरूरी है।
छात्रों की ईशान मैनेजमेंट सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन में सहभागिता कर विद्यार्थी बहुत कुछ ऐसा सीखेंगे जो उन्हें किताबों या कक्षाओं में सीखने का अवसर नहीं मिलता। अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरी ने कहा कि ऐसे महोत्सव छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. एलबी प्रसाद ने स्वागत किया। इवेंट समन्वयक डॉ. भारती शुक्ला ने महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की। डॉ. उग्रसेन ने आभार ज्ञापित किया। संचालन विद्यार्थियों तान्या एवं प्रशांत ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, डॉ. अभिजित मिश्र, डॉ. बृजेन्द्र पुष्कर, डॉ. जावेद आलम, डॉ. सोनिया भट्ट, डॉ. पूनम ओझा, डॉ. अंजली सिंह, डॉ. मनीषा सिंह व डॉ. कल्पना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व छात्रों ने साझा किए कॉरपाेरेट अनुभव
पहले दिन पूर्व छात्रों ने अपने कॉरपोरेट अनुभव साझा किए और करियर निर्माण, नेटवर्किंग व उद्योग जगत की जरूरतों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ‘थिंक, पिच एंड लॉन्च’, ‘इन्फिनिटी हीस्ट’ में रणनीतिक सोच और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। केस स्टडी आधारित गतिविधियों में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed