{"_id":"66245840661378f39b04579a","slug":"three-bike-riding-youths-injured-due-to-collision-with-bolero-condition-critical-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-531956-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार तीन युवक घायल, हालत गंभीर
Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को दहेज में मिली थी बाइक, दोस्ताें संग जा रहा था युवक
गंंभीर रूप से घायल मिट्ठू गौड़ की 25 अप्रैल को होनी है शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा (गोरखपुर)। दहेज में मिली बाइक लेकर दोस्तों संग घूमने जा रहा युवक गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला कोइरीपुर के पास बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर बताई है। शुक्रवार को तिलक समारोह में दहेज में बाइक मिली थी। 25 अप्रैल को शादी की तारीख तय है।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा इलाके के मघिया गांव निवासी मिट्ठू गौड़ (22) का शुक्रवार को तिलक समारोह था। इसमें बाइक दहेज में मिली है। शनिवार दोपहर मिट्ठू गौड़ अपने दोस्त प्रदुम्न (18) और भोलू (20) के साथ उसी बाइक से बांसस्थान मेले की तरफ जा रहा था। अभी वे कोइरीपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। 25 अप्रैल को मिट्ठू की शादी होने वाली थी। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने गाड़ी को कब्जे ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।