फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested with four stolen bikes

गोरखपुर: चोरी की चार बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 10 May 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 May 2022 11:23 AM IST
सार

सीओ कैंट श्यामदेव बिंद ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में कैंट थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय की टीम ने कार्मल तिराहे के पास घेराबंदी कर सभी को पकड़ा।

विज्ञापन
Three arrested with four stolen bikes
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने रविवार रात चोरी की चार बाइक के साथ तीन युवकों को कार्मल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। वे बाइक बेचने जा रहे थे। सोमवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजवा दिया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंट के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सोनू कुमार डोम, अविनाश डोम और तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी सुहैल के रूप में हुई। सीओ कैंट श्यामदेव बिंद ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में कैंट थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
विज्ञापन


बताया कि मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय की टीम ने कार्मल तिराहे के पास घेराबंदी कर सभी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते हैं और स्टेशन रोड पर स्थित एक्सीडेंटल हॉस्पिटल के पास झाड़ी में छिपा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्राहक की तलाश कर एक बाइक 30 हजार रुपये में बेच देते हैं। तीनों ने एक पल्सर बाइक करीब एक महीने पहले खोराबार के रामनगर कड़जहां से चोरी की थी, जो बरामद हुई है। अन्य बाइक कहां से चोरी हुई थी, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। सोनू कुमार पर खोराबार व कैंट थाने में तीन, अविनाश और सुहैल पर चोरी के दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

 

चोरी का आरोपी प्रधान गिरफ्तार

झंगहा इलाके के विशुनपुर मटियरा गांव के प्रधान मंदीप निषाद को झंगहा पुलिस ने सोमवार को उनके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रधान के खिलाफ झंगहा थाने में सात मई को चोरी व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, विशुनपुर मटियरा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने चौरीचौरा तहसील पर आयोजित तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि प्रधान ने गांव स्थित कुछ जमीनों पर लगाए गए 30 वर्ष पुराने 20 पेड़ों को बिना किसी प्रस्ताव या गांव में खुली बैठक के ही बेच दिया था। इसी मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed