फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested including brother-in-law for demanding extortion from doctor

गोरखपुर: डॉक्टर से रंगदारी मांगने में साढ़ू समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस टीम पर की फायरिंग

Mon, 26 Sep 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 11:40 AM IST
सार

मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर का साढ़ू जितेंद्र गुप्ता है। उसने ही पूरी घटना की साजिश रची और फिर अंजाम दिया। राकेश निषाद जितेंद्र के घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाता है। इसी की दुकान पर बैठकर पूरी साजिश रची गई थी। यह भी घटना को जानता था और शामिल था।

विज्ञापन
Three arrested including brother-in-law for demanding extortion from doctor
गोरखपुर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में पैथोलॉजी संचालक डॉ. संतराज गुप्ता पर रंगदारी न मिलने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने उनके साढ़ू जितेंद्र गुप्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से घिरने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की है। पुलिस ने तीनों पर हत्या की कोशिश का एक और केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में अपने चार और साथियों का नाम बताया है, जिसकी तलाश में टीमें लगी हैं। गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश करने वाली झंगहा और एसओजी टीम को एसएसपी ने पुरस्कृत किया। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया के रुद्रपुर के जमुनहा लुवटही निवासी जितेंद्र गुप्ता, रुद्रपुर के सरहसव निवासी राकेश निषाद और झलावा निवासी पन्नेलाल यादव के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने पुलिस लाइंस में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जालसाजी के आरोप में जितेंद्र गुप्ता डेढ़ महीने पहले जमानत पर रिहा हुआ है। वह जानता था कि इस समय उसके साढ़ू की कमाई ठीक है और उसके पास रुपये भी हैं। उसने जेल में मिले दोस्तों सहित छह के साथ मिलकर रंगदारी वसूलने की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सजा मां का दरबार, भक्ति में लीन हुए भक्त

जितेंद्र ने जेल में रहने के दौरान संपर्क में आए गोंडा के बजीरगंज के सुदामापुर निवासी रामगोपाल जायसवाल से बाइक ली। फिर रुद्रापुर के बेलकुंडा निवासी विनय यादव से तमंचा हासिल कर गौतम से एक सिम ले लिया। फिर इसी सिम से जितेंद्र ने अपने साढ़ू संतराज गुप्ता के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख की रंगदारी मांगी।

एसएसपी ने बताया कि रंगदारी न देने पर डॉक्टर और उसके परिवार को डराने के लिए घर पर पन्नेलाल यादव, सतीश व गौतम ने फायरिंग की। संयोग अच्छा था कि गोली गाड़ी पर लगी। 20 सितंबर को जितेंद्र गुप्ता अपने साढ़ू डॉक्टर से फिर रंगदारी की मांग की और रुपये लेकर देवरिया के रुद्रपुर बार्डर के समीप हरैइया झिरझिरवा टोला के पास बुलाया। इस बीच पुलिस टीम लगी हुई थी।

पुलिस को देखते ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मगर, मौके पर पुलिस को बदमाशों की एक बाइक मिल गई थी, जिसके नंबर के आधार पर आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ऐसे रची गई थी साजिश
पूरे घटनाक्रम में मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर का साढ़ू जितेंद्र गुप्ता है। उसने ही पूरी घटना की साजिश रची और फिर अंजाम दिया। राकेश निषाद जितेंद्र के घर के पास ही मेडिकल स्टोर चलाता है। इसी की दुकान पर बैठकर पूरी साजिश रची गई थी। यह भी घटना को जानता था और शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed