फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three arrested for Chain robbery in Gorakhpur

गोरखपुर में ताबड़तोड़ हुई चेन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2020 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
three arrested for Chain robbery in Gorakhpur
मामले का खुलासा करते एसएसपी जोगिंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में शहर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के पास से सोने की चेन चोरी की बाइक, तमंचा और दस हजार रुपये नगद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


यह रकम एक चैन को बेचकर इन लोगों ने पाई थी, पीपीगंज के जिस सर्राफा कारोबारी को चेन भेजी गई है, उसे भी पुलिस ने आरोपी बनाया है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मोनू भारती, पीपीगंज के भगवानपुर निवासी विष्णु कुमार और कैंपियरगंज के नूरुद्दीन चक निवासी नागेंद्र चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी जोगिंदर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इसमें से दो आरोपी विष्णु और दोनों कभी जेल नहीं गए हैं। बीते दिनों सीसीटीवी फुटेज मिला था जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही इन लोगों ने घटनाओं को रोक दिया था लेकिन इसी बीच कैंपियरगंज में यह देखे गए थे। डायल 100 के पुलिस वालों ने पीछा किया था मगर यह बच के निकल गए थे। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इन के गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी।


इसी बीच कैंपियरगंज इलाके में एक फिर देखे गए और जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इन लोगों ने शाहपुर कैंपियरगंज गुलहरिया चिलुआताल गोरखनाथ और कैंपियरगंज में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था जिस का पर्दाफाश किया गया है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही सर्राफा के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ एसपी नार्थ अरविंद पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed