{"_id":"65b6d103e5eb92141005fef9","slug":"three-accused-arrested-for-embezzling-rs-17-lakh-by-selling-someone-elses-land-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-447895-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूसरे की जमीन बेचकर 17 लाख रुपये हड़पने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूसरे की जमीन बेचकर 17 लाख रुपये हड़पने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामगढ़ताल पुलिस ने दर्ज किया था केस, गिरोह में शामिल महिला की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके में दूसरे की जमीन बेचकर 17 लाख रुपये की जालसाजी के तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दूसरी महिला को जमीन का असल मालिक बताकर बैनामा के लिए खड़ा किया और जमीन का फर्जीवाड़ा कर दिया था। जमीन खरीदने वाली महिला जब कब्जा करने के लिए पहुंची तो उसे पता चला कि उसे प्रापर्टी डीलर ने दूसरे की जमीन बेचकर रुपया ऐंठ लिए हैं।
रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच की। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया। आरोपियों को पुलिस ने रविवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के शिवपुरी न्यू कॉलोनी निवासी विवेकानंद गौतम, खजनी के गौड़सैरा निवासी आशुतोष सिंह और कैंट बेतियाहाता निवासी वसीम अहमद उर्फ विक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने रविवार को पुलिस लाइंस में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि मास्टरमाइंड विवेकानंद गौतम ने कठउर में अपना ऑफिस खोला था। उससे जमीन लेने के लिए उरुवा की अध्यावती ने संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने एक जमीन रामगढ़ताल इलाके में दिखाई। जमीन पसंद आने पर दाम तय हुआ तो आरोपियों ने 17 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वसीम ने एक फर्जी इंद्रावती को खड़ा करके जमीन का बैनामा चार साल पहले करा दिया और खाते में रुपये ले लिए।
एसएसपी ने बताया कि फर्जी तरीके से इंद्रावती बनी महिला की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
वर्जनआम लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों पर पुलिस लगातार जांच करके कार्रवाई कर रही है। जल्द ही इन आरोपियों पर भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कर अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। फरार महिला की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
-डॉ गौरव ग्रोवर, एसएसपी

सिटी की सोंडा कॉलोनी स्थित अशोक फर्टिलाइजर की दुकान