{"_id":"6110b6d98ebc3efcde1fa950","slug":"threatened-businessman-by-becoming-cm-osd-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर व्यापारी को दी धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर व्यापारी को दी धमकी, केस दर्ज
Mon, 09 Aug 2021 10:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:32 AM IST
सार
गोरखनाथ इलाके के रहने वाले व्यापारी के पास आया था फोन, संदेह होने पर व्यापारी ने ओएसडी से की बात फिर दर्ज कराया केस।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री के ओएसडी बल्लू राय बनकर गोरखनाथ इलाके के व्यापारी पवन राय को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। संदेह होने पर व्यापारी ने ओएसडी बल्लू राय से फोन पर बात की जिसके बाद गोरखनाथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ में रहने वाले व्यापारी पवन राय ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पांच अगस्त को एक व्यक्ति के दाह संस्कार में गए थे। दोपहर दो बजे के करीब मोबाइल नंबर 8604282518 से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री के ओएसडी बल्लू राय बताया।
विज्ञापन
व्यापार के संबंध में बातचीत करते हुए धमकी देने लगा। पवन के फोन काटने पर दो घंटे के अंतराल में उसने कई बार फोन किया। संदेह होने पर ट्रू कॉलर पर चेक किया तो बल्लू राय का नाम बता रहा था। प्रोफाइल पर उनकी फोटो भी लगी थी। जिसके बाद उन्होंने ओएसडी के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो सच्चाई मालूम हुई।
विज्ञापन
उन्होंने फोन न करने की जानकारी देते हुए पवन को एफआईआर दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद शनिवार की शाम को थाने पहुंचकर व्यापारी ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।