गोरखपुर: चील-कौओं से विमानों को खतरा, एयरफोर्स की चिंता का समाधान खोजेंगे अफसर
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसलिए प्राइवेट बसों को बाहर करना भी जरूरी है। एयरफोर्स के अफसरों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है। एयरफोर्स के अफसर, नगर निगम और पुलिस के अफसर आपस में समन्वय बैठक कर इसका समाधान कर देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के नंदानगर में निजी बसों के लिए बनाए गए स्टैंड के पास लगने वाली खाद्य सामग्री के ठेले व रेहड़ी वालों की वजह से पक्षियों का आना जाना बढ़ जाएगा। इससे विमानों के उड़ान में दिक्कतें आ सकती हैं। चील-कौआ की वजह से विमानों को खतरा भी है।
एयरफोर्स की ओर से पुलिस और नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में मौखिक सूचना दी गई है। इस आपत्ति के बाद एयरफोर्स के साथ पुलिस अफसरों ने समन्वय बैठक कर हल खोजने का फैसला लिया है।
हालांकि, एयरफोर्स की ओर से पत्र अभी नहीं भेजा गया है। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थ इधर-उधर फेंके जाए, इसके लिए पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी है, जो समय-समय पर जाकर हिदायत दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग दंपती ने पुलिस से लगाई गुहार: डर है... कहीं बेटा हम दोनों की हत्या न कर दे, मांगी सुरक्षा
जानकारी के मुताबिक, शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बिहार, कुशीनगर, देवरिया की ओर जाने वाली बसों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया। नंदानगर में खाली जमीन पर एक अक्तूबर से बसों को बाहर कर दिया गया।
इसका फायदा भी शहर में देखने को मिल रहा है। मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौक के आसपास प्राइवेट बसों की वजह से जाम नहीं लग रहे हैं। लेकिन, पहले दिन के बाद सामने आया कि कुछ खलासी बस के ऊपर चढ़कर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। सभी बस के खलासी को हिदायत दी गई कि वह सिर्फ बस की छत पर चढ़ेंगे और एयरफोर्स की ओर नहीं देखेंगे। इसका असर भी हुआ है। लेकिन, अब एक और नया मामला सामने आ गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला
एयरफोर्स की ओर से पुलिस अफसरों से संपर्क कर बताया गया है कि ठेले-खुमचे की वजह से स्टैंड के आसपास पक्षियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। क्योंकि, स्टैंड से एयरफोर्स की दूरी ज्यादा नहीं है, इस वजह से खतरा हो सकता है। इसे रोका जाए। इसे देखते हुए पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता की है। खबर है कि एयरफोर्स के अफसरों ने भी नगर निगम से संपर्क किया है।
जगुआर का गोरखपुर में है बेस कैंप
इसे भी पढ़ें: गुड्डू दाढ़ी पर गैंगस्टर का केस: पहले मौत के कुआं में दिखाता था करतब, बाद में बन गया लुटेरा
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसलिए प्राइवेट बसों को बाहर करना भी जरूरी है। एयरफोर्स के अफसरों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है। एयरफोर्स के अफसर, नगर निगम और पुलिस के अफसर आपस में समन्वय बैठक कर इसका समाधान कर देंगे। पुलिस वहां पर पूरी तरह से सतर्क है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही ठेले-खुमचे किनारे लगे, खाद्य पदार्थ न फेंके जाए, इसका भी ध्यान दे रही है।