फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves entered the house by breaking the lock, stole jewelery and left their phone charging

Gorakhpur News: ताला तोड़कर घर में घुसे, गहने चुराए और अपना फोन चार्ज होता छोड़ गए चोर

Mon, 12 Aug 2024 03:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by breaking the lock, stole jewelery and left their phone charging

विज्ञापन


शाहपुर इलाके के रेलवे मेडिकल कॉलोनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी



संवाद न्यूज एजेंसी



पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के असुरन चौक स्थित रेलवे के मेडिकल कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने रेलवे कर्मचारी के क्वार्टर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख के गहने समेत डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान चोर अपने दो मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाकर ही छोड़ गए।



रविवार की सुबह पड़ोसी की सूचना पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने क्वार्टर पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर निवासी रिशु नाथ त्रिपाठी असुरन चौराहा स्थित रेलवे अस्पताल के पीछे मेडिकल कॉलोनी क्वार्टर संख्या 190 बी में रहते हैं। वह एक निजी बैंक में काम करते हैं। उनकी पत्नी अंजू पांडेय रेलवे में टीटीई (ट्रेन टिकट परीक्षक) हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी काम से शनिवार की शाम छह बजे क्वार्टर में ताला बंद कर पत्नी के साथ गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार की सुबह रेलवे क्वार्टर के पड़ोसी रामाश्रय यादव ने फोन कर बताया कि उनके क्वार्टर के पीछे सामान बिखरा पड़ा है। फोन से वीडियो कॉलिंग करके दिखाया। इसके बाद पीड़ित रेलवे क्वार्टर पहुंचे और कमरे में अंदर गए तो देखा कि चोरों ने आलमारी तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद उठा ले गए थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।




पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को क्वार्टर में दो मोबाइल फोन चार्जिंग में लगे मिले हैं। इसमें एक में सिम लगा है। पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed