{"_id":"6945aa9dd29b5c7db6092b9c","slug":"they-will-celebrate-new-years-on-a-cruise-the-excitement-is-palpable-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1170553-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रूज पर मनाएंगे नए साल का जश्न, दिख रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रूज पर मनाएंगे नए साल का जश्न, दिख रहा उत्साह
विज्ञापन
- अब तक हो चुकी है 45 सीटों की बुकिंग, होटलों में भी हो रही तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नए साल के जश्न में अभी लगभग 10 दिन बाकी है लेकिन अभी से लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। लोगों में नए साल के जश्न को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। रामगढ़ताल के क्रूज में लोग जश्न मनाने के लिए अपनी सीट बुक करा रहे हैं। वहीं, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ फाॅरेस्ट क्लब व विभिन्न होटलों में भी नए साल का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है।
क्रूज पर नए साल के जश्न को लेकर इस बार भी लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। क्रूज के संचालक राजकुमार राय ने बताया कि इस बार क्रूज पर 100 सीटें नववर्ष उत्सव के लिए बुक की जाएंगी। इनमें से लगभग 45 सीटें अब तक बुक हो गई हैं। क्रूज पर नए साल के उत्सव का कार्यक्रम रात आठ से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चलेगा। कपल के लिए तीन हजार, महिला के लिए 1500 व पुरुष के लिए 18 सौ रुपये में बुकिंग हो रही है। वहीं फ्लेाटिंग रेस्टोरेंट में भी लोग नए साल का उत्सव मनाएंगे।
इसके साथ ही फॉरेस्ट क्लब में भी रात आठ से देर रात 12:30 तक नए साल का जश्न मनाया जाएगा। फाॅरेस्ट क्लब के मैनेजर असद जमाल ने बताया कि इस बार लगभग 250 से 300 तक लोग यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां नए साल पर आतिशबाजी के साथ लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। देर रात नए साल के आगमन पर केक काटा जाएगा। इस मौके पर बाहर से भी कुछ कलाकारों को बुलाया गया है जो लोगों का मनोरंजन भी करेंगे। इसमें गीत, हंकी, सरपेंट, ओरिषी आदि कलाकार लोगाें का मनोरंजन करेंगे। लगभग आधी सीटों की बुकिंग हो चुकी है। नए साल के जश्न के लिए यहां दो से तीन हजार रुपये तक शुल्क रखा गया है। इसके साथ ही अन्य होटलों में भी नववर्ष मनाने के लिए लोगों ने बुकिंग कराना शुरू कर दिया है।