फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be fluctuations in the weather till Holi, chances of change again from 19th

Gorakhpur News: होली तक रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव, 19 से फिर बदलाव के आसार

Fri, 16 Feb 2024 04:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
There will be fluctuations in the weather till Holi, chances of change again from 19th
- 17 से सक्रिय हो रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ, 19 व 20 को बादल छाने व बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर होली तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान दो-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा तो बादल छाने व बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग ने 17 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का आसार जताया। जिसके परिणामस्वरूप 19 और 20 फरवरी को बादल छाने और बारिश होने की संभावना बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार और बुधवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 घंटे बाद ही बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अब दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है। जिसका असर 19 फरवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर होली तक बना रहने का आसार है। 20 फरवरी को भी बादल छाने व बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed