फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There were 1,256 vacant posts for Anganwadi helpers in the district.

Gorakhpur News: जिले 12 ब्लाॅकों में चयनित हुईं 374 आंगनबाड़ी सहायिका

Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
There were 1,256 vacant posts for Anganwadi helpers in the district.
गोरखपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य करने के लिए जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 1256 पद रिक्त थे। इन पदों को भरने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज की गहनता से जांच की गई। बुधवार को 12 ब्लाॅकों में चयनित 374 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सूची जारी कर दी गई। शेष चयनित अभ्यार्थियों की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य करने वाली सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी जो, बुधवार को पूरी हो गई। बाल विकास व सेवा पुष्टाहार विभाग की ओर से 12 ब्लाॅकों के चयनित सहायिकाओं की सूची जारी कर दी। जिन ब्लाॅकों की चययनित सहायिकाओं की सूची जारी की गई है उसमें खोराबार से 16, चरगावां से 49, बड़हलगंज से 24, कैंपियरगंज से 54, खजनी से 51, सहजनवां से 25, पिपरौली से 20, ब्रह्मपुर से 23, जंगल कौड़िया से 26, पिपराइच से 21 कौड़ीराम से 36 और सरदारनगर से 29 सहायिका शामिल हैं। शेष बचे ब्लाॅकों और शहर अभ्यर्थियों की सूची 15 जून तक जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
12 ब्लाॅकों से चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सूची जारी कर दी गई है। शेष ब्लाॅकों और शहर परियोजना के चयनित अभ्यर्थियों की सूची 15 जून तक जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अभिनव कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed