फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was no electricity overnight in Khorabar and Mahadevpuram, while power supply was intermittent in some areas.

Gorakhpur News: बिजली कटौती जारी, गर्मी में 500 घरों के लोग हुए परेशान

Wed, 24 Jun 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity overnight in Khorabar and Mahadevpuram, while power supply was intermittent in some areas.
- खोराबार, महादेवपुरम में रात भर नहीं रही बिजली, कुछ क्षेत्रों में आती-जाती रही बिजली
विज्ञापन




गोरखपुर। शहर में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार रात और मंगलवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हुई। इस दौरान लगभग 500 घरों के लोग गर्मी में परेशान रहे।


खोराबार में सोमवार रात व मंगलवार को बिजली कटौती की समस्या से परेशानी हुई। मंगलवार रात खोराबार व महादेवपुरम में केबल में आग लग गई। इस कारण बिजली रात 11 बजे गुल हो गई। इससे खोराबार व महादेवपुरम में लगभग 400 घरों के लोगों को पूरी रात बिना बिजली के बिताना पड़ा। वहीं चाणक्यपुरी में सेक्शन कट जाने से सोमवार रात 11:30 बजे से पूरी रात बिजली नहीं रही जिससे लगभग 100 से ज्यादा घरों के लोग रात भर परेशान रहे। यहां रहने वाले अजय ने बताया कि गर्मी में रात बिताना बड़ा ही मुश्किल हो गया है। बिजली कटने से ज्यादा परेशानी हो रही है। कम से कम रात में बिजली फाल्ट हो तो इसे तत्काल बना देना चाहिए। वहीं शहर के पादरी बाजार, राप्तीनगर, शाहपुर आदि क्षेत्रों में दिन में कई बार बिजली कटी रही। मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि गर्मी के कारण सोमवार रात व मंगलवार दिन में कहीं-कहीं छोटे-छोटे फाल्ट हुए थे। इसे तत्काल लाइनमैन लगाकर ठीक कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed