{"_id":"6ab98c60e4775949bd090f54","slug":"congress-protest-march-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1465485-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कांग्रेस का विरोध मार्च आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कांग्रेस का विरोध मार्च आज
Mon, 28 Sep 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस सोमवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी संयुक्त रूप से जिला कलक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकालेंगी। कांग्रेस ने मार्च के समापन पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी, पद से हटाने के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों व मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाएगी। सोमवार को दोपहर 12 बजे पंडित राम राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में एकत्र होंगे। विरोध मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे। विरोध मार्च में जिला व शहर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े कांग्रेस के नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन