फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is traffic jam at many places between Pipraich and Jagdishpur

बदल रहा है गोरखपुर: पिपराइच से जगदीशपुर तक सात मीटर चौड़ी होगी सड़क, जाम भूल जाएंगे

Fri, 06 Oct 2023 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Oct 2023 02:09 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि आवागमन की असुविधा दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर शासन ने धन अवमुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
There is traffic jam at many places between Pipraich and Jagdishpur
पिपराइच के गढ़वा में खड़े ऑटो। बाजार के दिन यहां लगता है जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहरवासियों की उम्मीद से बहुत ज्यादा चौड़ी सड़कें तैयार कराई जा रही हैं। पिपराइच से लेकर जगदीशपुर तक सड़क अब सात मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए शासन ने पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


शासन ने पहली किस्त के तौर पर 22 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। बजट आने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने काम शुरू कराने की तैयारी की है। सड़क चौड़ी होने के बाद जाम से मुक्ति मिल जाएगी और गाड़ियां सरपट दौड़ेंगी।
विज्ञापन


पिपराइच के गढ़वा चौक से जगदीशपुर मोड़ तक 10 किमी लंबाई में सड़क बनी है। इसकी चौड़ाई करीब 3.75 मीटर ही है, लेकिन पिपराइच से जगदीशपुर के बीच में वाहनाें की आवाजाही बहुत ज्यादा है। कुशीनगर से भटहट की ओर जाने के लिए यह शार्टकट भी है। इसलिए इस रास्ते बालू, गिट्टी, सरिया लेकर ट्रक भी बहुत जाते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राॅली, स्कूली वाहन गुजरते हैं। इससे पिपराइच, गढ़वा और अगया कस्बा में जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चकबंदी लेखपाल काम कराने के लिए 10 हजार रुपये ले रहा था घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

दोनों ओर से वाहनों के आने पर काफी दिक्कत होती है। इस रोड के चौड़ीकरण की मांग काफी दिनों से चल रही थी। इसको देखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा था। पीडब्ल्यूडी की तरफ से चौड़ीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देकर बजट भी दे दिया है।

बृहस्पतिवार की दोपहर 12.30 बजे गढ़वा कस्बा में सड़क के किनारे ऑटो खड़े थे। इसी बीच कुशीनगर की ओर से बालू लदे दो ट्रक भी आ गए। सड़क पर जाम लग गया। करीब 10 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। इसी रूट पर थोड़ा आगे बढ़ने पर मुंडरीगढ़वा में सड़क के किनारे दोनों तरफ मकान और दुकान हैं। यहां दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। कस्बे के दोनों ओर मोड़ हैं, जहां से वाहन आ-जा रहे थे। इससे जाम जैसी स्थिति हो जा रही थी। कस्बे के लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से जाम से राहत मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला

लोग बोले

सड़क पर हर जगह दिक्कत नहीं होती है लेकिन जहां-जहां पर आबादी है, वहां आसपास मकान बने हुए हैं। सड़क जब चौड़ी हो जाएगी तो वाहन आराम से गुजर सकेंगे। -दशरथ गुप्ता, उस्का कस्बा।

इस सड़क यातायात का दबाव रहता है। चौड़ीकरण से वाहनों के आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। चौड़ी सड़क होने से दुर्घटना की संभावना कम रहेगी।-योगेंद्र यादव, सिहोंरिया।

इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए युवक बोले- झोले में यह कहां से आया मालूम नहीं


सड़क की सात मीटर चौड़ाई बढ़ जाने से राहत हो जाएगी। मोड़ पर लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से मांग की गई थी।-राम केश सिंह, ग्राम मठिया।

पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि आवागमन की असुविधा दूर करने के लिए सड़क का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर शासन ने धन अवमुक्त कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed