फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth caught with cartridges at Gorakhnath temple gate said - I don't know where cartridges came from in bag

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए युवक बोले- झोले में यह कहां से आया मालूम नहीं

Fri, 06 Oct 2023 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

आरोपियों की पहचान झारखंड के गढ़वा इलाके के मध्या गांव निवासी सौरभ और अविनाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुसम्ही इलाके के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की गाड़ी चलाता था। पुजारी का ससुराल झारखंड में ही है। इस वजह से वह यहीं पर कई साल तक रहा है।

विज्ञापन
youth caught with cartridges at Gorakhnath temple gate said - I don't know where cartridges came from in bag
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर गेट पर कारतूस के साथ पकड़े गए झारखंड के युवकों से बृहस्पतिवार को भी पूछताछ जारी रही। एक आरोपी सौरभ ने बताया कि वह गोरखपुर में रहकर एक मंदिर के पुजारी की गाड़ी चलाता था, इस वजह से उसका लाइसेंस गोरखपुर से ही बना है। उसी लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए अपने दोस्त अविनाश के साथ गोरखपुर आया था। इस दौरान मंदिर घूमने चला गया था।

विज्ञापन

हालांकि, उसके झोले में कारतूस कहां से आया है, इसके बारे में वह जानकारी नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी दो बार बाहरी लोग तमंचा और कारतूस के साथ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान झारखंड के गढ़वा इलाके के मध्या गांव निवासी सौरभ और अविनाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुसम्ही इलाके के एक प्रसिद्ध मंदिर के पुजारी की गाड़ी चलाता था। पुजारी का ससुराल झारखंड में ही है। इस वजह से वह यहीं पर कई साल तक रहा है। पुजारी से मुलाकात करने के बाद दोनों गोरखनाथ मंदिर घूमने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी दौरान गोरखनाथ मंदिर गेट पर पुलिस ने चेकिंग की तो झोले से दो कारतूस मिल गया। कारतूस की सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गई और फिर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। मंदिर गेट पर कारतूस मिलने की वजह से आला अफसरों ने भी पूछताछ की।

खबर है कि पुलिस ने गढ़वा थाने से आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी ली है, लेकिन वहां पर कोई मामला दर्ज नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed