Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is no truth greater than theatre: Virendra Saxena

रंगमंच से बड़ा कोई दूसरा सच नहीं : वीरेंद्र सक्सेना

Wed, 04 Nov 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is no truth greater than theatre: Virendra Saxena
गोरखपुर। रंगमंच से बड़ा कोई दूसरा सच नहीं है। यहां कलाकार और दर्शक सीधे एक-दूसरे से जुड़ते हैं। यह बात मंगलवार को चतुर्थ गोरखपुर रंग महोत्सव के रंग विमर्श में फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने अपने अभिनय के सफर और शुरुआती संघर्षों को साझा किया। युवाओं को सलाह दी कि फिल्म और टीवी में काम करने से पहले रंगमंच जरूर करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अभिनय की समझ बेहतर होती है। उन्होंने बताया कि उनका जन्म मथुरा में हुआ। शुरुआती दिनों में खर्च चलाने के लिए वह पेंटिंग का काम करते थे और रोज दस रुपये मिलते थे। उनकी पहली फिल्म ''''मैसेज'''' थी, जबकि ''''समस्या'''' से पहचान मिली।
विज्ञापन

उन्होंने हिंदी में नए नाटक लिखे जाने की जरूरत बताई। कहा कि रंगमंच को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे लेखन और नए विचार जरूरी हैं। उन्होंने दर्शकों से नियमित नाटक देखने और रंगमंच के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील की। गोरखपुर में सभागारों का किराया अधिक होने पर चिंता जताई और कहा कि सस्ते सभागार मिलने से स्थानीय कलाकारों और नाट्य संस्थाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुमताज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed