फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There are no check marks inside the copies, two, three or five marks have been found

यूपी बोर्ड : बिना कॉपियां जांचे दिए कम अंक, जांच शुरू

Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
There are no check marks inside the copies, two, three or five marks have been found
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के दौरान सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर गंभीर अनियमितता सामने आई है। आरोप है कि एक परीक्षक ने कॉपियों को बिना ठीक से जांचे ही दो, तीन या पांच अंक दे दिए। इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन की शिकायत के बाद जब कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया गया तो कई कॉपियों में अंदर कहीं भी जांच के निशान नहीं मिले। एक छात्र को पहले मात्र तीन अंक दिए गए थे, जबकि दोबारा मूल्यांकन में उसे 40 अंक प्राप्त हुए। इस खुलासे के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से मूल्यांकन कार्य से बाहर कर दिया गया। साथ ही उसकी ओर से जांची गई सभी उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराया जा रहा है। केंद्र के परीक्षकों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे बोर्ड को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने कहा कि बिना उत्तर देखे अंक देना गंभीर लापरवाही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed