फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft incident in kusmuhi kothi gorakhpur, police refund some theft goods

बेटी की शादी की तैयारियों के बीच ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने लौटाया सामान

Sun, 05 Jan 2020 08:38 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, कुसम्ही बाजार (गोरखपुर)
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुसम्ही बाजार (गोरखपुर) Published by: विजय जैन Updated Sun, 05 Jan 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
theft incident in kusmuhi kothi gorakhpur, police refund some theft goods
पुलिस ने चोरी हुआ कुछ सामान पीड़ित को लौटा दिया - फोटो : अमर उजाला
इलाके के कुसम्ही कोठी निवासी ओमप्रकाश गौड़ के मकान में चोरी हो गई। रविवार को सुबह जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी हुआ कुछ सामान पीड़ित को लौटा दिया और बदलवा कर दूसरी तहरीर ले ली।
विज्ञापन


मूल रूप से खोराबार के कुंई बाजार निवासी ओमप्रकाश गौड़ परिवार समेत कुसम्ही कोठी में मकान बनवा कर रहते हैं। दो दिन पहले ओमप्रकाश के पिता की तबीयत खराब हो गई थी। पूरा परिवार गांव चला गया था। रविवार की सुबह जब सभी लोग घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। ओमप्रकाश के मुताबिक मकान से करीब एक लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। आरोप है कि ओमप्रकाश और उनकी पत्नी शीला जब तहरीर लेकर थाने पहुंची तो हल्का इंचार्ज ने तहरीर बदलवा दी और चोरी हुआ कुछ सामान लौटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित परिवार के कुछ लोग पुलिस पर तरह तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर सुनील राय ने बताया कि चोरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को हाइवे पर एक लावारिस बाइक भी मिली थी, जिसमें एक झोले में रखा कुछ सामान टंगा था। जिसे पीड़ित परिवार को पहचान करा कर सौंप दिया गया। आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। ओमप्रकाश की दो बेटियों की शादी तय थी। फरवरी माह में दोनों की शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। शादी के लिए गहने भी खरीद लिए गए थे। ओमप्रकाश ने बताया कि चोर शादी के लिए खरीदे गए गहने  उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed