{"_id":"66c67abe9ba9ecffbd068de4","slug":"the-young-man-was-murdered-with-a-sharp-weapon-the-dancer-turned-out-to-be-the-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-660165-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नुकीले हथियार से हुई थी युवक की हत्या, नर्तकी ही निकली आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नुकीले हथियार से हुई थी युवक की हत्या, नर्तकी ही निकली आरोपी
विज्ञापन
शाहपुर में हत्या कर फेंका मिला था युवक का शव
मेडिकल कॉलेज में 72 घंटे बाद किया गया शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर में शनिवार को एक मकान के परिसर में हत्या कर फेंके गए कथित अमित के शव का 72 घंटे बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में पता चला कि नुकीले हथियार से उसकी हत्या की गई थी। वहीं हत्या के बाद से ही एक नर्तकी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। पुलिस का कहना है कि बार-बार शराब के पैसे मांगने की आदत से तंग आकर नर्तकी ने ही अमित पर नुकीले हथियार से प्रहार किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं अभी तक कथित अमित की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है।
शाहपुर थानाक्षेत्र के जंगल मातादीन मलिन बस्ती में नर्तकी जिया खान ने शालिम प्रसाद के मकान में किराए पर कमरा लिया था। शनिवार की रात नर्तकी कमरे के सामने एक पेड़ के नीचे एक युवक की लाश पड़ी थी। 28 वर्षीय युवक को लोग अमित कुमार के नाम से जानते थे। युवक की शव हत्या कर शव चद्दर पर लिटाया गया था। चद्दर खून से सना हुआ था व पास में खुरपी व स्कूटी पड़ी थी। कालोनी निवासी एक महिला रविवार सुबह गेट खोलकर चहारदीवारी के अंदर फूल तोड़ने गई तो उसे शव दिखा। उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को जानकारी दी। कालोनी के लोगों ने पुलिस को खबर की।
शाहपुर पुलिस ने शव समेत वहां पड़े सामान को अपने कब्जे में ले लिया। नर्तकी जिया खजनी के खुटनहा गांव की निवासी है। वह आर्केस्ट्रा में डांस करती है। उसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभी तक जो साक्ष्य मिले हैं, उसके अनुसार नर्तकी ने ही तंग आकर अमित पर हमला कर उसकी हत्या की थी।