फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young man was murdered with a sharp weapon, the dancer turned out to be the accused

Gorakhpur News: फर्राटा पंखे में उतरा करंट...चपेट में आकर दंपती की मौत

Thu, 22 Aug 2024 05:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered with a sharp weapon, the dancer turned out to be the accused
बड़हलगंज के सिधुआपार गांव की घटना, पांच बच्चों के सिर से उठ गया मां-बाप का साया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



बड़हलगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के सिधुआपार गांव में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोते समय पति फर्राटा पंखे की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में पत्नी को भी करंट लग गया। रात में ही दोनों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह बच्चों ने शव देखा। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



जानकारी के मुताबिक, सिधुआपार गांव निवासी राजकुमार निगम (40) अपने कमरे में पत्नी विभा व बच्चे के साथ चौकी पर सोए थे। बगल में फर्राटा पंखा चल रहा था। इस बीच रात में अचानक फर्राटा पंखे में करंट उतर गया।राजकुमार इसकी चपेट में आ गए। इससे वह चौकी से नीचे गिर गए। उन्हें बचाने उनकी पत्नी विभा गईं, वह भी करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन




दूसरे कमरे में सो रही 12 वर्षीय बड़ी बेटी अंशुका सुबह छह बजे मां को जगाने गई तो उन्हें नीचे गिरा देख शोर मचाया। बगल में राजकुमार गिरे पड़े थे। बच्चों का शोर सुनकर राजकुमार के भाई पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। राजकुमार पांच भाइयों में सबसे छोटे थे और ई-रिक्शा चलाकर जीवन-यापन करते थे। उनकी चार पुत्रियां व एक वर्ष का पुत्र है। मां-बाप की एक साथ मौत होने से बच्चों के सिर से दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज होना था शिवचर्चा कार्यक्रमराजकुमार की चार पुत्रियां अंशुका (12), अर्पिता (08), प्रियल (04), प्राची (03) व एक वर्षीय पुत्र कान्हा हैं। राजकुमार के घर बुधवार को शिवचर्चा होनी थी। इसके लिए रिश्तेदार भी पहुंच गए थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।




विधायक ने सहयोग का दिया आश्वासन



पति-पत्नी की मौत की सूचना पर विधायक राजेश त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य आलोक कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक ने डीएम, एसडीएम से वार्ता कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने की अपील की। डीएम ने कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दुर्घटना आपदा से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया। वहीं जिला पंचायत सदस्य व मानव सेवा संस्थान के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने बच्चों की परवरिश के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने भी परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed