फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The work of upgrading the billing software of the Electricity Corporation in the district is starting from Saturday. Due to this, the works of billing and bill correction will not be done in the circles and sections of the zone from Saturday till July 6.

Gorakhpur News: आज से छह जुलाई तक नहीं होंगे बिल सुधार के काम

Sat, 24 Jun 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The work of upgrading the billing software of the Electricity Corporation in the district is starting from Saturday. Due to this, the works of billing and bill correction will not be done in the circles and sections of the zone from Saturday till July 6.
-बिलिंग साॅफ्टवेयर को किया जा रहा है अपग्रेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले में बिजली निगम के बिलिंग साॅफ्टवेयर के अपग्रेड करने का काम शनिवार से शुरू हो रहा है। इससे शनिवार से लेकर छह जुलाई तक जोन के मंडलों व खंडों में बिलिंग व बिल सुधार के कार्य नहीं होंगे। लेकिन, मीटर बदलने, कनेक्शन से संबंधित काम किए जाएंगे।
जोन के मुख्य अभियंता ई. आशु कालिया ने बताया कि बिलिंग साॅफ्टवेयर के उच्चीकरण के दौरान क्षेत्र के देवरिया, कुशीनगर महराजगंज के साथ ही गोरखपुर के 21.50 लाख उपभोक्ताओं के बिल बनाने व गलत बिल सुधार के कार्य ठप रहेंगे। इसके अलावा छह जुलाई को दोपहर दो बजे से आठ जुलाई को दोपहर 12 बजे तक देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज के साथ ही गोरखपुर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिल बनाने व विभागीय काउंटरों पर बिल जमा करने, बिल सुधार, नाम परिवर्तन, विधा परिवर्तन, विद्युत लोड बढ़ाने व घटाने समेत अन्य ऑनलाइन होने वाले कार्य भी प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन

:: 10 डिजिट की होगी ग्रामीण उपभोक्ताओं की कनेक्शन आईडी
बिजली निगम के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अबतक अलग-अलग साॅफ्टवेयर से सुविधाए दी जाती थी। इस अपग्रेडेशन से दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता की कनेक्शन आईडी 10 डिजिट की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed