{"_id":"691a3393311a38dbc80e6331","slug":"the-wedding-procession-will-begin-tomorrow-the-wedding-guests-will-dance-to-the-tune-of-the-band-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1136546-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कल से शुरू होगा सहालग, बैंडबाजे की धुन पर थिरकेंगे बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कल से शुरू होगा सहालग, बैंडबाजे की धुन पर थिरकेंगे बराती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गारेखपुर। सहालग की शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है। बराती मंगलवार से बैंड बाजे की धुन पर थिरकेंगे। लगभग एक माह से भी कम समय तक मांगलिक कार्य होंगे। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा।
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि सूर्य रविवार 16 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में दोपहर बाद प्रवेश किए हैं। इसके बाद 18 से लगन शुरु होगा। उन्होंने बताया कि नवंबर में लगन 18 ,21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 नवंबर को है। वहीं दिसंबर में एक दिसंबर के साथ चार व पांच दिसंबर को भी विवाह के मुहूर्त है। लेकिन इसमें दिन और रात दोनों मुहूर्त सम्मिलित हैं। वहीं गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो रहे हैं। शुक्रास्त के कुछ दिन पहले ही दोष शुरू हो जाता है। इस कारण दिसंबर में पांच दिसंबर तक मुहूर्त है। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास लगने पर शादी विवाह पर विराम लग जाएगा।