फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The wanted accused, who was involved in assaulting and snatching a mobile phone in an auto-rickshaw, has been arrested.

Gorakhpur News: ऑटो में मारपीट कर मोबाइल छिनैती का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The wanted accused, who was involved in assaulting and snatching a mobile phone in an auto-rickshaw, has been arrested.
गोरखपुर। ऑटो रिक्शा में जबरन घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और मोबाइल छिनैती में वांछित चल रहे आरोपी को चिलुआताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विष्णु वर्मा के रूप में हुई है। वह मूलरूप से चौरी चौरा के ग्राम ब्रह्मपुर का रहने वाला है। वर्तमान में मानीराम रेलवे स्टेशन के पास रहता था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सूरज सिंह के अनुसार, सिद्धार्थनगर के पेड़ारी छितौनी निवासी विनोद पांडेय ने तहरीर देकर बताया था कि वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज से ऑटो रिक्शा में दो लोगों को लेकर लौट रहे थे। रास्ते में राज वर्मा और उसके भाई ने जबरन ऑटो रुकवाया और बैठ गए। उसके बाद सिगरेट पीने लगे। जब पीड़ित ने ऑटो में धूम्रपान करने का विरोध किया तो दोनों आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने ऑटो से उतरकर उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के सामने ही उसके मोबाइल और जेब में रखे रुपये भी छीन कर भाग निकले थे। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed