फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim's family is being interrogated more than the accused, family members expressed objection

Gorakhpur News: आरोपियों से अधिक पीड़ित परिवार से हो रही पूछताछ, परिजनों ने जताया ऐतराज

Wed, 09 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The victim's family is being interrogated more than the accused, family members expressed objection
गंगेश हत्याकांड की एसआईटी कर रही है जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गंगेश हत्याकांड में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद जहर से मृत्यु होने की पुष्टि के पश्चात पुलिस की जांच प्रक्रिया से परिजन हैरान हैं। उनका कहना है कि दावा था कि एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टिगेंशन टीम) का गठन होने के बाद तेजी से जांच करके पुलिस जल्द ही यह निर्णय ले लेगी कि गंगेश के साथ क्या हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। आरोपियों से अधिक पीड़ित परिवार से ही पूछताछ हो रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग तेज होने और मामला तूल पकड़ने पर एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने गंगेश हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई की अगुवाई में चार सितंबर को एसआइटी गठित की। इसमें सीओ कैंट अंशिका वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कैंट संजय सिंह व प्रभारी निरीक्षक एम्स रणधीर मिश्रा को शामिल किया गया है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का विश्लेषण करने के लिए एम्स के फोरेंसिक साइंस विभाग के एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। गंगेश के परिजनों का आरोप है कि पूछताछ व जांच के नाम पर उनके परिवार व गंगेश के दोस्तों को ही थाने बुलाया जा रहा है। सुबह थाने आने के बाद शाम तक उन्हें बैठाया जा रहा है। दिल्ली में रहने वाली गंगेश की पत्नी को भी एसआइटी गोरखपुर बुला रही है। घटना के दिन भी वह दिल्ली में ही थीं।
विज्ञापन

अच्छे से जांच हो इसके लिए ही एसआईटी गठित की गई है। परिजनों को पूछताछ में पुलिस की मदद करनी चाहिए। तभी जल्द इस केस का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलुओं को ध्यान में रखकर एक-एक कदम आगे बढ़ा रही है। बहुत जल्द इस केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका वर्मा, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed