{"_id":"693b1d42fa1e8dd9740cc5df","slug":"the-verification-of-the-panchayat-list-is-complete-180-lakh-voters-will-be-removed-from-the-list-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162367-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंचायत सूची का सत्यापन पूरा... 1.80 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंचायत सूची का सत्यापन पूरा... 1.80 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 24 से 30 दिसंबर तक मतदाताओं से मांगी जाएंगी आपत्तियां, नए मतदाता भी कर सकेंगे आवेदन
- सबसे ज्यादा डुप्लिकेट मतदाता उरुवा में 17,634 और सबसे कम भटहट में 1,236
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के सत्यापन के बाद कुल 1.80 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इनमें करीब डेढ़ लाख डुप्लिकेट मतदाता शामिल हैं। सबसे ज्यादा डुप्लिकेट मतदाता उरुवा में 17,634 और सबसे कम भटहट में 1,236 पाए गए। 23 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और 24 से 30 दिसंबर तक मतदाताओं से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इसी दौरान नए मतदाताओं के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे।
जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से 5,16,153 संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी, जिसका सत्यापन एक महीने से किया जा रहा था। बृहस्पतिवार को सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 1,50,974 डुप्लिकेट मतदाता और 29,732 ऐसे मतदाता पाए गए हैं जो कहीं और पलायन कर चुके हैं। इन सभी का नाम सूची से हटाया जाएगा।
वर्जन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का सत्यापन कर लिया गया है। कुल 1,80,706 मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जिसमें शिफ्ट हुए और डुप्लिकेट मतदाता शामिल हैं। 24 दिसंबर से आपत्तियां मांगी जाएंगी और इस दौरान नए मतदाताओं के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
- जेएन मौर्या, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
-- --
ब्लॉकवार डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची
ब्लॉक डुप्लिकेट मतदाता
भटहट 1236
उरुवा 17634
ब्रह्मपुर 4323
जंगल कौड़िया 3738
पिपराइच 6282
गगहा 13129
पाली 4871
कैंपियरगंज 4150
चरगांवा 4653
गोला 7687
बड़हलंज 11124
खोराबार 12300
बेलघाट 9101
सरदारनगर 9090
सहजनवां 5121
पिपरौली 5143
खजनी 11312
बांसगांव 11487
कौड़ीराम 7500
भरोहिया 1093