{"_id":"6595bcbc85ba516063024c66","slug":"the-team-of-fertilizer-inspectors-inspected-38-shops-and-took-15-samples-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-421409-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 38 दुकानों की जांच कर लिए 15 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने 38 दुकानों की जांच कर लिए 15 नमूने
Thu, 04 Jan 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अपर मुख्य सचिव (कृषि) के निर्देश पर सभी उर्वरक विक्रेता, फुटकर उर्वरक विक्रेता, बफर स्टॉकिस्ट एवं शीर्ष संस्थाओं के बिकी /भण्डारण केन्द्रों पर बुधवार को जांच की गई। इसके लिए तहसीलवार उर्वरक निरीक्षकों की टीम गठित की गई। टीम ने 38 उर्वरक दुकानों की जांच की। मौके से संदेह के आधार पर 15 नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मेसर्स माँ लक्ष्मी ट्रेडिंग कम्पनी जंगल डुमरी नंम्बर-1 चम्बल घाटी चौराहा एवं मेसर्स एग्री जक्सन गुलरिहा में जांच किया। दुकानों से नमूना लिया है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 15 उर्वरक नमूनों का परीक्षण कराया जा रहा है। मानक के विपरित पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में फास्फेटिक उर्वरकों की कमी नही है। समस्त साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जा रही है। संवाद