फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The statue in Golghar will now be 13 feet tall, not 16.

Gorakhpur News: गोलघर में अब 16 नहीं, 13 फीट की होगी मूर्ति

Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The statue in Golghar will now be 13 feet tall, not 16.
गोरखपुर। गोलघर में स्थापित होने वाली मूर्ति की ऊंचाई अब 16 फीट के बजाय 13 फीट होगी। पुलिस प्रशासन की ओर से तय मानकों का पालन करने के लिए समिति ने प्रतिमा की ऊंचाई तीन फीट कम करने का निर्णय लिया है। पहले 16 फीट ऊंची मूर्ति बनाने की तैयारी थी और उसी हिसाब से निर्माण कराया जा रहा था। 16 फीट ऊंची प्रतिमा के निर्माण की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मूर्ति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समिति के पदाधिकारियों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप प्रतिमा तैयार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद समिति ने ऊंचाई कम करने पर सहमति जताई। समिति के सचिव दीपक जायसवाल ने बताया कि अब मूर्ति की ऊंचाई 13 फीट रखी जाएगी। इसके लिए निर्माणाधीन प्रतिमा में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा और तय मानकों के अनुरूप ही प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed