फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The procession of ninth Moharram was taken out with great peace and devotion

Gorakhpur News: लैब और किताबों के लिए प्रदर्शन..दो घंटे कुलपति कार्यालय का घेराव

Wed, 17 Jul 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
The procession of ninth Moharram was taken out with great peace and devotion
फोटो
विज्ञापन

गोरखपुुर विश्वविद्यालय में सालभर से लैब नहीं मिलने पर भड़के पत्रकारिता के विद्यार्थी

कुलपति ने कहा- एक हफ्ते में शुरू हो जाएगी मीडिया लैब

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने लैब और किताबों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध करते हुए उन्होंने करीब दो घंटे तक कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कोई भी अंदर या बाहर नहीं जा सका। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया।
बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के करीब 30 छात्र-छात्राएं सुबह लगभग 11:30 बजे विश्वविद्यालय गेट पर धरना देने के साथ ही कुलपति कार्यालय तक मार्च किया। कुलपति कार्यालय पहुंचने के बाद वहां गेट बंद कर दिया और किसी को आने-जाने नहीं दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कई बार उनकी मुख्य नियंता से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी से पुस्तकें जारी नहीं की जातीं। इसके अलावा प्रैक्टिकल के लिए उनके पास लैब की व्यवस्था भी नहीं है। इससे एंकरिंग और एडिटिंग जैसे कौशल सीखने में बाधा उत्पन्न होती है। एक घंटे बाद हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी और पत्रकारिता के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल कुलपति कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति से मिलने के लिए वे अंदर जाना चाहे, लेकिन नाराज विद्यार्थियों ने उन्हें भी जाने नहीं दिया। कुछ देर बाद नियंता और अन्य शिक्षकों के समझाने पर उन्होंने अंदर जाने दिया।

बिना लैब के बीत गया एक वर्ष
प्रदर्शन कर रहे परास्नातक के विद्यार्थियों का आरोप है कि उनका एक साल बिना लैब के ही बीत गया। स्नातक विद्यार्थियों का तो दो वर्ष गुजर गया। इस दौरान परास्नातक का एक बैच पासआउट भी हो गया। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म के छात्रों के लिए मीडिया लैब की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। आठ लाख रुपये से यह लैब तैयार हो रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्रों को आश्वस्त किया कि लैब सोमवार को मिल जाएगा। वहीं, किताबें भी बुधवार से जारी होने लगेंगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अंकित वर्मा, रिपु पाठक, ऋषि, मयंक टिबड़ेवाल, सागर कसेरा, अरुण राय, पूजा राणा, राखी, प्रगति गुप्ता, अनुराग मिश्रा, शशांक पांडेय, चंदन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed