Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chargawan Emerges as Dengue Hotspot 32.87% of gorakh District Falls in High Risk Zone

गोरखपुर: डेंगू का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना चरगांवा, जिले का 32.87% हिस्सा हाई रिस्क जोन में

Wed, 11 Nov 2026 03:54 PM IST
अनुराग रंजन निखिल तिवारी, गोरखपुर
निखिल तिवारी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 11 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

डॉ. वेंकटेश ने बताया कि अध्ययन में चरगांवा का जोखिम सूचकांक 3.351 रहा जो सभी ब्लॉकों में सबसे अधिक है। यहां आबादी का घनत्व 8,135 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पाया गया जबकि कैंपियरगंज में यह सबसे कम 1058 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। शोधकर्ताओं के अनुसार, चरगांवा में आबादी की घनी आबादी का स्तर सबसे अधिक रहा।

विज्ञापन
chargawan Emerges as Dengue Hotspot 32.87% of gorakh District Falls in High Risk Zone
डेंगू के अति उच्च जोखिम श्रेणी में चरगांवा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जिले में डेंगू का सबसे अधिक जोखिम चरगांवा ब्लॉक में पाया गया है। इस ब्लॉक में घनी आबादी, शहरी बसावट और पर्यावरणीय परिस्थितियां डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने के लिहाज से अधिक अनुकूल मिली हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

भौगोलिक और पर्यावरणीय हालात का किया विश्लेषण

यह जिले के 20 ब्लॉकों में इकलौता ब्लॉक है जिसे अति उच्च जोखिम श्रेणी में जगह मिली है। सहजनवां, जंगल कौड़िया और पिपरौली को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है। एम्स गोरखपुर के कम्युनिटी एवं फैमिली  मेडिसिन विभाग के डॉ. यू वेंकटेश ने गोरखपुर के भौगोलिक और पर्यावरणीय हालात का विश्लेषण किया।

यह अध्ययन रिपोर्ट को 22 अक्तूबर 2026 को 'ट्रॉपिकल मेडिसिन एंड हेल्थ' जर्नल में प्रकाशित हुआ। इसके लिए 2025 की सैटेलाइट तस्वीरों, बारिश, तापमान, जमीन की ऊंचाई, जलस्रोतों से दूरी, आबादी के घनत्व और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच समेत 14 मानकों को शामिल किया गया। आठ विशेषज्ञों की मदद से इन मानकों का महत्व तय कर डेंगू जोखिम सूचकांक तैयार किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चरगांवा का जोखिम सूचकांक 3.351 रहा

chargawan Emerges as Dengue Hotspot 32.87% of gorakh District Falls in High Risk Zone
डॉ. वेंकटेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डॉ. वेंकटेश ने बताया कि अध्ययन में चरगांवा का जोखिम सूचकांक 3.351 रहा जो सभी ब्लॉकों में सबसे अधिक है। यहां आबादी का घनत्व 8,135 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर पाया गया जबकि कैंपियरगंज में यह सबसे कम 1058 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था। शोधकर्ताओं के अनुसार, चरगांवा में आबादी की घनी आबादी का स्तर सबसे अधिक रहा। इसी वजह से इसका समग्र जोखिम सूचकांक दूसरे ब्लॉकों से ऊपर रहा। जिले के कुल क्षेत्रफल का 32.87 प्रतिशत हिस्सा उच्च और अति उच्च जोखिम श्रेणी में पाया गया।

 
विज्ञापन

मरीजों के आंकड़ों से भी किया मिलान

शोधकर्ताओं ने वर्ष 2025 में सामने आए 225 लैब से पृष्ट डेंगू मरीजों के आंकड़ों से भी मानचित्र का मिलान किया। चरगांवा में सबसे अधिक 110 मरीज मिले जो कुल मरीजों का 48.9 प्रतिशत हैं। हालांकि प्रति लाख आबादी पर सबसे अधिक 7.17 मरीज जंगल कौड़िया में मिले। डॉ. वेंकटेश के मुताबिक, यह मानचित्र डेंगू की भविष्यवाणी नहीं करता बल्कि उन इलाकों की पहचान में मदद करता है जहां मच्छरों के पनपने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। इसका इस्तेमाल निगरानी, मच्छरों के लार्चा को नष्ट करने और जागरूकता अभियान की प्राथमिकता तय करने में किया जा सकता है।

 

20 ब्लॉकों में इस तरह आंका गया जोखिम

चरगांवा (अति उच्च), सहजनवां, जंगल कौड़िया और पिपरौली (उच्च), सरदारनगर, खजनी, उरुवा, पाली, पिपराइच, बेलघाट, खोराबार, कैंपियरगंज, भरोहिया, गोला और बांसगांब (मध्यम), गगहा, भटहट, कौड़ीराम और बड़हलगंज (निम्न), ब्रहमपुर (अति निम्न)।

डेंगू से बचाव के लिए बरतें ये सावधानियां

  • घर और आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छर साफ पानी में भी पनपते हैं।
  • कूलर, पानी की टंकी, गमलों की ट्रे और पुराने टायरों की नियमित सफाई करें।
  • पानी रखने वाले बर्तनों और टंकियों को हमेशा ढककर रखें।
  • कूलर का पानी हर सप्ताह बदले और उसकी टंकी को साफ करें।
  • दिन में भी मच्छरों से बचाव करें क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है।
  • पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • घरों में खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगवाएं।
  • आसपास जलभराव या मच्छरों के लार्वा दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।
  • तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द या शरीर पर चकत्ते दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।


 

सैटेलाइट मैपिंग और जीआईएस तकनीक के जरिये डेंगू के लिहाज से संवेदनशील इलाकों की पहचान करना बीमारी की रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे शोध से स्वास्थ्य विभाग को पहले से रणनीति चनाने और प्रभावी निगरानी में मदद मिल सकती है। -डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, एम्स गोरखपुर


 

शोध रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों का अध्ययन कर विधिवत एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर डेंगू के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। -डॉ. नंदलाल कुशवाला, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed