{"_id":"6aa46f435f04712bb1089354","slug":"the-one-who-sent-him-to-jail-his-stance-was-soft-on-him-and-the-one-who-stood-up-for-him-he-was-harsh-on-him-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1447798-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिसने भिजवाया जेल, उस पर रुख नरम जो बचाव में खड़ा हुआ, उस पर तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिसने भिजवाया जेल, उस पर रुख नरम जो बचाव में खड़ा हुआ, उस पर तल्ख
Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सपा नेता जफर अमीन डक्कू और पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम के बीच बढ़ी तल्खी को लेकर पार्टी में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पार्टी के अंदर कुछ नेता जहां डक्कू के समर्थन में नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ उनके विरोध में हैं। पार्टी से जुड़े लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि डक्कू जिस राजनीतिक दल पर उन्हें जेल भेजने का आरोप लगाते रहे हैं, उसके प्रति उनका रुख अपेक्षाकृत नरम है। वहीं, जो सपा नेता उनके समर्थन में खड़े हुए, उनसे उनके नाराज होने की चर्चा है।
जफर अमीन डक्कू से जुड़े जमीन विवाद को लेकर भी पार्टी के अंदर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जब प्रदेश में सपा की सरकार थी व आजम खां नगर विकास मंत्री थे, उस समय डक्कू का राजनीतिक प्रभाव काफी था। सूत्रों का दावा है कि उन्होंने कई लोगों की मदद की थी। एक पूर्व भाजपा पार्षद से उनक संबंध होने की भी चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच आज भी अच्छे संबंध हैं। सपा से जुड़े लोगों के बीच एक अन्य हिंदूवादी नेता से डक्कू के संबंधों को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के कहने पर डक्कू अपने समर्थकों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां विवाद हुआ। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम का कहना है कि डक्कू कई बार एसएसपी के साथ बैठकर चाय पी चुके हैं। वहीं, सपा से जुड़े सूत्रों का दावा है कि घटना वाले दिन रात करीब नौ बजे तक पुलिस डक्कू के साथ थी और उनके पक्ष में नजर आ रही थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि जमीन विवाद होने के कारण मौके पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी थी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस डक्कू को थाने लेकर आई। चर्चा है कि पहले उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की तैयारी थी लेकिन बाद में महिला के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। अब यह चर्चा भी है कि कुछ भाजपा नेता डक्कू पर लगी धाराओं को हटवाने के प्रयास में हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।