फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Official Language Trophy received from the Railway Board was handed over to the General Manager.

Gorakhpur News: महाप्रबंधक को सौंपी गई रेलवे बोर्ड से मिली राजभाषा ट्रॉफी

Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The Official Language Trophy received from the Railway Board was handed over to the General Manager.
- जीएम बोले- यह पुरस्कार सभी के समग्र प्रयासों का प्रतिफल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय रेलवे राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सोमवार को महाप्रबधंक सभाकक्ष में हुई। इस दौरान मुख्य राजभाषा अधिकारी संजय सिंहल ने रेलवे बोर्ड से प्राप्त राजभाषा ट्रॉफी महाप्रबंधक को सौंपी।

महाप्रबंधक ने कहा कि राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे को वर्ष 2024 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी'''' प्राप्त हुई है और वाराणसी मंडल को ‘आदर्श मंडल'''' के रूप में ‘आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती'''' प्रदान की गई है। यह पुरस्कार आप सभी के समग्र प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में आज का सुविचार हिंदी श्लोक लिखना आरंभ किया जाए और बैठकों में प्रस्तुतियां राजभाषा में ही हों। पूरे वर्ष राजभाषा की प्रगति के लिए कार्यक्रम आयोजित करें, पुरस्कार में हिंदी की पुस्तकें दें, इससे लोगों में पढ़ने की आदत होगी। बैठक में प्रमुख विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, कारखानों एवं उत्पादन इकाइयों के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed