{"_id":"69c44f62bb1589c3510c0191","slug":"the-new-system-will-provide-more-convenient-faster-and-transparent-services-to-patients-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1269119-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए चयनित पंजीकरण व बिलिंग काउंटर पर कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को अधिक सुगम, तेज और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।
एम्स प्रशासन के अनुसार, यह सुविधा काउंटर संख्या 14, स्टाफ काउंटर (भूतल), काउंटर संख्या 34 के एक काउंटर, प्रथम एवं द्वितीय तल के कैश काउंटरों और काउंटर संख्या 24 पर उपलब्ध कराई गई है। आने वाले समय में इसे अन्य काउंटरों तक भी विस्तारित करने की योजना है। यह पहल कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता के मार्गदर्शन में शुरू की गई है, जो डिजिटल इंडिया अभियान के अनुरूप है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भारती ने बताया कि कैशलेस भुगतान प्रणाली से न केवल कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि मरीजों को लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।
विज्ञापन
संस्थान प्रशासन ने मरीजों और आगंतुकों से अपील की है कि वे डिजिटल भुगतान माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करें और इस व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग दें। हालांकि, अन्य काउंटरों पर फिलहाल नकद और ऑनलाइन दोनों प्रकार के भुगतान पहले की तरह स्वीकार किए जाते रहेंगे, ताकि सभी वर्गों की सुविधा सुनिश्चित की जा सके।