फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The museum's new brochure will help in exploring Buddhist heritage.

Gorakhpur News: बौद्ध विरासत को जानने में मदद करेगा संग्रहालय का नया ब्रोशर

Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The museum's new brochure will help in exploring Buddhist heritage.
गोरखपुर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण के बाद उसके नवीनीकृत स्वरूप के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए संग्रहालय ब्रोशर का लोकार्पण रविवार को संग्रहालय परिसर स्थित यशोधरा सभागार में आयोजित बोधिपथ कार्यशाला के समापन समारोह में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संग्रहालय के नए स्वरूप, नवीन कला वीथिकाओं, प्रदर्शनी दीर्घाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। उप निदेशक डॉ. यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि यह ब्रोशर संग्रहालय की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्रोशर में संग्रहालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा का विवरण दिया गया है। साथ ही विभिन्न प्रदर्शनी दीर्घाओं, पुरावशेषों, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों तथा संग्रहालय भ्रमण से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी शामिल की गई हैं। संग्रहालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप के क्यूआर कोड भी ब्रोशर में दिए गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दयानिधि मिश्र सहित आचार्य रामदेव शुक्ल, प्रो. राम सुधार सिंह, प्रो. अनिल कुमार राय, डॉ. रघुवंशमणि, अशोक भारती, प्रो. सदानंद शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed