छात्रनेता विशाल सिंह हत्याकांड में जमानत पर जेल से छूटे आरोपी एक बार फिर चर्चा में हैं। हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपी बीते जुलाई महीने में जमानत पर रिहा हो गए थे, जबकि एक मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमानत पर छूटे आरोपी खुलेआम इलाके में भौकाल जमा रहे हैं। सोशल मीडिया पर रील बनाकर दबंगई दिखा रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है।
2 of 10
विशाल के घर पहुंचे थे पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह
- फोटो : संवाद
रुद्रपुर के हौली बलिया गांव निवासी छात्रनेता विशाल सिंह की बीते 16 नवंबर 24 की रात में घर से बुलाकर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
3 of 10
विशाल के घर परिजनों से मुलाकात करने एमलसी देवेंद्र सिंह भी गए थे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले में चार आरोपियों शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसी पुरवा जंगल मातादीन निवासी मो. रजा उर्फ राजा खान, जेल बाईपास जंगल मातादीन निवासी फैज रैनी, बांसगांव क्षेत्र के रानीपुर भिटहा निवासी राहुल अली उर्फ रहीमुल और बलिया के हौली निवासी विनोद जायसवाल पर हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
4 of 10
विशाल के परिजनों से मिलने आए पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह भी गए थे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और गैंग सरगना रजा खान व उसके सहयोगी राहुल अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीसरे सहयोगी फैज रैनी के कोर्ट में समर्पण कर लिया था। वहीं विनोद जायसवाल अभी भी भागा हुआ है। बीते दो अप्रैल को पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई थी।
5 of 10
विशाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : Facebook
बताया जा रहा है कि छात्र विशाल सिंह की हत्या के मामले में मोहम्मद रजा खान, राहुल और फैज रैनी को जुलाई माह में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने के बाद तीनों आरोपी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं।