फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Municipal Corporation will distribute 1.5 lakh Tricolours on Independence Day.

Gorakhpur News: स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम बांटेगा डेढ़ लाख तिरंगा

Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will distribute 1.5 lakh Tricolours on Independence Day.
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम की ओर से शहर में 1.60 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। इसके लिए 30 से अधिक समूहों से तिरंगे तैयार कराए जा चुके हैं। इधर, शहर के प्रमुख चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे और रोशनी से सजाया जाएगा। वार्डों में घर-घर तिरंगे बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में 25 प्रमुख चौराहों और सरकारी कार्यालय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होंगे। इसके लिए करीब दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर निगम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस पर शहर को देशभक्ति के रंग में सजाने के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश देना है। राष्ट्रध्वज को तैयार कराने का काम अलग-अलग समूहों को दिया गया है जिससे झंडे भी तैयार हो जाएं और अधिक लोगों को इससे रोजगार भी मिल सके।
विज्ञापन

नगर निगम के उपसभापति पूनम सिंह ने कहा कि वार्डों में तिरंगे को बांटा जाएगा। सभी पार्षदों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। तिरंगा वितरित करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नगर निगम परिसर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को भी आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed