फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The minimum temperature has risen by five degrees and the maximum temperature by seven degrees since February 1.

Gorakhpur News: फरवरी में ही बेइंतहां बढ़ रहा तापमान, सताने लगी गर्मी

Sun, 22 Feb 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature has risen by five degrees and the maximum temperature by seven degrees since February 1.
गोरखपुर। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बेइंतहां बढ़ रहा है। स्थिति यह है कि अभी से गर्मी सताने लगी है। फरवरी के 21 में से 17 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। एक फरवरी से अब तक न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान सात डिग्री तक बढ़ा है।
विज्ञापन



फरवरी में जिस तरह से तापमान तेजी से चढ़ रहा है, उससे यह आशंका सताने लगी है कि इस बार मई-जून की गर्मी परेशान कर सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

इस वर्ष एक फरवरी को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री था। सात को 8.1 और 14 को 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिन में ही न्यनूतम तापमान में 3.9 डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान भी एक फरवरी को 22.3, सात को 23 और 14 को 26.6 डिग्री दर्ज किया गया था। फरवरी में अब तक 13 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है। यानी न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया लेकिन अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी में अधिकतम तापमान सिर्फ एक, छह, सात और आठ फरवरी को ही सामान्य से कम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed