फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The main accused's father, brother, and two sisters-in-law were also sent to jail.

Gorakhpur News: मुख्य आरोपी के पिता, भाई और दो भाभियां भी जेल भेजी गईं

Fri, 31 Jul 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The main accused's father, brother, and two sisters-in-law were also sent to jail.
गोरखपुर। सर्राफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय बेटे वैभव वर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में खजनी पुलिस ने मुख्य आरोपी सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा के परिवार के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर चारों की भूमिका अपहरण और हत्या की साजिश में सहयोग करने की सामने आई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा के पिता हरिनारायण शर्मा, बड़े भाई सत्येंद्र कुमार भट्ट उर्फ जिले, पत्नी अनामिका शर्मा और भाई सतीश शर्मा की पत्नी बबली शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका मुख्य आरोपी की मदद करने और अपराध की साजिश में सहयोग करने के रूप में सामने आई है। खजनी थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन



''''काश उसे रोक लिया होता...'''', दादी की टीस से नम हुईं आंखें
उनवल। खजनी कस्बे के सर्राफा कारोबारी हनुमान वर्मा के 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा के अपहरण के बाद हत्या की घटना से पूरा क्षेत्र गम और आक्रोश में है। घटना के चौथे दिन भी पीड़ित परिवार के घर लोगों का पहुंचना जारी रहा। घर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मां का साया पहले ही उठ जाने के बाद वैभव अपनी दादी द्रौपदी वर्मा के सबसे करीब था। घर का सबसे छोटा और चंचल सदस्य होने के कारण वह सभी का दुलारा था। उसकी मासूम मुस्कान और व्यवहार को याद कर परिजनों की आंखें भर जा रही हैं। दादी द्रौपदी वर्मा बार-बार एक ही बात कहकर बिलख उठती हैं। वह रोते हुए कह रही थीं कि ''''काश, मैंने उसे जबरदस्ती रोक लिया होता तो आज मेरा लाल मेरे पास होता''''। परिजन के अनुसार, घटना वाले दिन वैभव घर से निकल रहा था तो दादी ने उसे पहले खाना खाने के लिए कहा था। इस पर उसने मुस्कराते हुए कहा था कि अभी आता हूं और अपनी छोटी साइकिल लेकर घर से निकल गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। वैभव के घर पर लगातार लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। सांत्वना देने पहुंच रहे लोग भी दादी की पीड़ा देखकर भावुक हो जा रहे हैं। पूरे कस्बे में घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- दोषियों पर कराई जाएगी कड़ी कार्रवाई
उनवल। वैभव वर्मा हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों का पहुंचना जारी है। सभी ने दिवंगत वैभव को श्रद्धांजलि देकर परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। दोपहर बाद खजनी विधायक श्रीराम चौहान और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाते हुए घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। विधायकों ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।


दो दिन बाद खुला बाजार, हर जुबान पर वैभव हत्याकांड की चर्चा
उनवल। वैभव वर्मा हत्याकांड के विरोध और शोक के चलते बंद रहा बाजार दो दिन बाद खुला लेकिन सामान्य रौनक लौट नहीं सकी। पूरे बाजार में दिनभर सिर्फ वैभव की हत्या की चर्चा होती रही। घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। दुकानों पर पहुंचने वाले लोग घटना की जानकारी और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि मासूम बच्चे के साथ हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिनभर बाजार में लोगों का आना-जाना लगा रहा लेकिन हर चेहरे पर घटना का दर्द साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed