{"_id":"64861db52ae883237b02f094","slug":"the-line-will-be-drawn-on-the-electric-pole-with-about-30-to-40-meters-underground-in-front-of-mohaddipur-nazar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-203255-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली, लगेगी नई लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर बिजली, लगेगी नई लाइन
विज्ञापन
मोहद्दीपुर नजर के सामने करीब 30 से 40 मीटर अंडरग्राउंड के साथ बिजली के खंभे पर लाइन खींची जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम ने बार बार भूमिगत केबल में फाल्ट की वजह से आने वाले बिजली संकट का समाधान खोज लिया है। मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन (पारेषण) केंद्र से खोराबार बिजली घर जाने वाली लाइन मोहद्दीपुर नहर के सामने लगभग 30 से 40 मीटर तक भूमिगत साथ पोल पर खींची जाएगी। इससे फॉल्ट की समस्या नहीं आएगी और 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की बेहतर आपूर्ति मिलेगी। पिछले दिनों खोराबार की लाइन में दिक्कत आने से अन्य सभी पांच बिजली घरों की लाइन बंद करनी पड़ी थी।
दरअसल, 32 केवी मोहद्दीपुर पारेषण उपकेंद्र से खोराबार, सहारा एस्टेट, एम्स, कूड़ाघाट, एयर फोर्स आदि उपकेंद्रों को भूमिगत केबल के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इनमें अगर एक बिजली घर की लाइन में खराबी आती है तो इसे सही करने के लिए अन्य पांचों बिजली घरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ती है। इन दिनों खोराबार बिजली घर की भूमिगत केबल में बार बार फाल्ट की घटना हुई है। शुक्रवार रात 10 बजे करीब खोराबार बिजली घर का भूमिगत केबल जल गया। इससे सभी छह बिजली घरों को बंद कर फॉल्ट को दूर किया गया। रात 1:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। ऐसे ही पिछले महीने भी खोराबार बिजली घर की लाइन में फाल्ट से बाकी बिजली घरों की लाइन भी बंद करनी पड़ी थी। अंडरग्राउंड केबल में लगातार आ रही गड़बड़ी को देखते हुए मुख्य अभियंता ने इसका उपाय ढूंढने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मोहद्दीपुर पुल के पास लगभग 30 से 40 मीटर तक खोराबार बिजली घर के भूमिगत केबल के अलावा ओवरहेड लाइन खींचने का फैसला किया। इसका फायदा होगा कि अगर इस केबल में कहीं फाल्ट हुआ तो बाकी बिजली घरों की लाइन नहीं बंद करनी पड़ेगी। खोराबार की आपूर्ति ओवरहेड से देकर फाल्ट सही किया जाएगा। सभी बिजली घर की बिजली वैसे ही जारी रहेगी।
कोट
दो बार खोराबार बिजली घर की लाइन में फाल्ट आने से बाकी अन्य बिजली घरों को भी बंद कर दिया गया था। इससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई थी। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोहद्दीपुर नहर के पास 30 से 40 मीटर तक ओवरहेड लाइन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
आशु कालिया, मुख्य अभियंता