{"_id":"69d028ec0e7c0c98e00ec347","slug":"the-incident-occurred-on-the-night-of-march-31-in-ward-number-four-of-the-ppganj-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1279161-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में घुसकर चोरी, बक्सा उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में घुसकर चोरी, बक्सा उठा ले गए चोर
Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
भरोहिया (गोरखपुर)। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर चार, पंडित दीनदयाल नगर (गोली गंज) में 31 मार्च की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए कमरे में रखा बक्सा उठा लिया। बक्से में रखे जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया, जबकि खाली बक्सा रेलवे लाइन के किनारे फेंका हुआ मिला।
आकाश कुमार गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात वह परिजनों के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सो गए थे। इसी दौरान देर रात चोर घर के पीछे से घुस आए और कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास तलाश करने पर बक्सा रेलवे लाइन के पास खाली अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।