फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The idol of Goddess Durga at Golghar will be 16 feet tall.

Gorakhpur News: गोलघर में 16 फीट ऊंची होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
The idol of Goddess Durga at Golghar will be 16 feet tall.
गोरखपुर। मां दुर्गा की भक्ति में डूबे शहर में इस बार गोलघर का दुर्गा दरबार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। गोलघर काली मंदिर के पास पंडाल में मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची और 24 फीट चौड़ी भव्य प्रतिमा आकार ले रही है। मां का यह विशाल स्वरूप जैसे-जैसे तैयार हो रहा है, वैसे-वैसे पंडाल में भक्ति का रंग गहराता जा रहा है। पिछले वर्ष यहां मां की प्रतिमा 14 फीट ऊंची और 20 फीट चौड़ी थी।
विज्ञापन

मां के स्वरूप की खासियत केवल उसकी भव्यता नहीं, बल्कि उसे सजाने का अनूठा अंदाज भी है। मां का मुकुट, वस्त्र और आभूषण तक मिट्टी से तैयार किए जा रहे हैं। कोलकाता के मूर्तिकार शिबू पाल पंडाल में ही मां की प्रतिमा को आकार दे रहे हैं। करीब 40 वर्षों से वह इसी स्थान पर मां की प्रतिमा बनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समिति के सचिव दीपक जायसवाल ने बताया कि वर्ष 1978 से यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। नवरात्र में दीपोत्सव, डांडिया समेत कई आयोजन होंगे। पूजा के दौरान यहां मेले जैसा माहौल रहता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 21 अक्तूबर को विधि-विधान से मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed