फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The heatwave has made it difficult to venture out during the day in gorakhpur

Gorakhpur News: आसमान से बरस रही 'आग', तेज व गर्म हवाएं कर रहीं बेहाल- 27 व 28 को हल्की बारिश के आसार

Thu, 23 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 02:31 AM IST
सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से हवा की गति में थोड़ी कमी आनी शुरू हो सकती है। तीन दिन बाद थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 27 और 28 अप्रैल को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश के लिए माहौल बन रहा है।

विज्ञापन
The heatwave has made it difficult to venture out during the day in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल में ही प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दिन में घर से बाहर निकलने पर तेज धूप व गर्म हवाओं के कारण घुटन जैसी स्थिति से भी लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

लगातार तीसरे दिन पारा 41 डिग्री के पार रहा। तापमान अधिकतम 41.4 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हीट वेव के कारण दिन में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मजबूरी में बाहर निकले लोग बेचैन-परेशान नजर आ रहे हैं। तेज धूप के साथ ही गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच बाहर निकलते ही हलक सूखने लग रहे हैं। मौसम की मार लोगों के चेहरे और शरीर पर साफ दिख रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार से हवा की गति में थोड़ी कमी आनी शुरू हो सकती है। तीन दिन बाद थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 27 और 28 अप्रैल को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश के लिए माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 व 28 को हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 व 28 अप्रैल को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वर्तमान में हवाओं की गति करीब 20-30 किमी प्रतिघंटा तक है। बृहस्पतिवार से हवाओं की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है। इससे लू से थोड़ी राहत मिलेगी।

दिन में कब, कितना रहा तापमान
समय तापमान
सुबह 8:30 बजे 31.6 डिग्री
पूर्वाह्न 11:30 बजे 38.8 डिग्री

दोपहर 2:30 बजे 41.2 डिग्री
शाम 5:30 बजे 39.6 डिग्री

अधिकतम तापमान पिछले पांच दिनों में
तिथि तापमान
22 अप्रैल 41.4 डिग्री
21 अप्रैल 41.5 डिग्री

20 अप्रैल 41.5 डिग्री
19 अप्रैल 40.6 डिग्री
18 अप्रैल 40.7 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed